✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर : साकची में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला पैदल फ्लैग मार्च, जानिए क्या रहा उद्देश्य

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:02:18 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के साकची में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) ने बुधवार को संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान एएसपी सिटी शुभांशू जैन, साकची थाना प्रभारी संजय कुमार, एसआई रोहित कुमार और रैफ के डिप्यूटी कमांडेंट पतरस पूर्ती के अलावा रैफ के जवान मौजूद रहे. यह फ्लैग मार्च साकची थाना से निकलकर बड़ा गोलचक्कर से होते हुए रामलिला मैदान, काशीडीह हाई स्कूल, काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान से होते हुए वापस साकची गोलचक्कर पहुंची.

जवान को  इलाकों से रूबरू करवाना था उद्देश्य

फ्लैग मार्च के आगे पीसीआर वाहन और उसके पीछे रैफ की एक वाहन थी. जिसके पीछे रैफ के जवान हथियार लेते हुए चल रहे थे. इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य रैफ को साकची के संवेदनशील इलाकों से रूबरू करवाना था ताकि आपातकालिन स्थिती में जवानों को इलाके के बारे में जानकारी हो और वह तत्काल एक्शन ले सके.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:Jamshedpur Rapid Action Force and Police jointly took out flag march in Sakchijamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.