✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को बोकारो से किया गिरफ्तार  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:54:06 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने बीते 30 मई की रात परदेसी पाड़ा बी ब्लॉक निवासी टाटा स्टील कर्मी के घर से आलमीरा से 12 लाख रुपए नकदी चोरी कर लिया गया. इस मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बोकारो से आरोपी हुआ गिरफ्तार

गिरफ्त में आए युवक का नाम प्रेम कुमार महतो बताया जा रहा है. जो मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है पुलिस ने युवक की निशानदेही पर चुराए गए 3.855 लाख रुपए नगद, दो मोबाइल, एक पलंग, एक ड्रेसिंग टेबल, एक कूलर और एक टेबल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि कांड के वादी कौशल कुमार सिंह की बेटी की शादी 30 मई को थी. जिसका रिसेप्शन पार्टी बीएस रेसीडेंसी बिष्टुपुर में था. घटना के दिन परिवार के सभी सदस्य वही गए हुए थे. अगले दिन जब शादी के खर्च का भुगतान के लिए अलमीरा खोला गया तो पाया कि पैसों से भरा बैग गायब है. अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से अनुसंधान करते हुए प्रेम कुमार महतो उर्फ प्रेमा को बोकारो से गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में प्रेम महतो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. चोरी के संबंध में उसने बताया कि चुराए गए पैसों से मोबाइल, पलंग, गोदरेज, ड्रेसिंग टेबल, लकड़ी का टेबल, कूलर वगैरह खरीदा इसके अलावा कुछ पैसे खाने पीने एवं कर्ज चुकाने में खत्म हो गए .

रिपोर्ट. रंजीत ओझा  

Tags:Jamshedpur policearrested the accusedfrom Bokarowhile disclosingthe theft case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.