✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर: जलसा बीयर बार फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:06:54 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतरगत जलसा बीयर बार में 11 सितंबर की रात हुई फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वराज नर्सिंग गागराई के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने नरसिंह के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ कई खोखा बरामद किया है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर की देर रात जलसा बीयर के मालिक ने जब बार बंद कर सभी को बाहर निकलने को कहा. तो वहां मौजूद स्वराज नरसिंह नामक व्यक्ति आक्रोशित हो गया औऱ अपने साथियों के साथ मिलकर बीयर बार में हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया लेकिन गनिमत रही की गोली चलने से किसी को चोट नहीं आई.

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

इस घटना के बाद बीयर बार के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई. जिसके बाद आज ग्रामीण एसपी ने इस घटना में शामिल आरोपी स्वराज नरसिंह को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने ने बताया कि नरसिंह एक कुख्यात अपराधी है और वह इससे पूर्व एमजीएम और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कांडों में जेल जा चुका है.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

Tags:JamshedpurPolice arrested an accused in Jalsa Beer Bar firing case.jamshedpur policejamshedpur gramin spjamshedpur crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.