✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर : घरेलू विवाद से तंग आकर दंपत्ति ने लगाई फांसी, मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:56:35 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : कहते है शादी का रिश्ता प्यार और विश्वास से चलता है. लोग अक्सर प्यार में शादी तो कर लेते हैं, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच प्यार नहीं बचता. ऐसा केवल लव मैरेज में ही नहीं होता, मां-बाप द्वारा करवाई शादी में भी ऐसा मामला देखने को मिलता है. जहां शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक चलता है, लेकिन फिर अचानक घरेलू कलह शुरू हो जाता है. ऐसा ही मामला जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां बीते रात एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. सुबह उनके परिजनों ने दोनों को फंदे से झूलता हुआ पाया. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया.

आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक का नाम कर्मवीर सरदार और मृतका का नाम अंगूरी सरदार है. मृतक के भाई कर्मवीर सरदार से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर कुछ बातों के लेकर विवाद होता था. हांलाकि दोनों का विवाह आपसी रजा-मंदी से हुआ था. लेकिन दोनों एक-दूसरे से काफी खुश नहीं थे. जिसके कारण दोनों में तू-तू मैं-मैं होता ही रहता था. यही वजह होगी कि दोनों ने घरेलू विवाद से परेशान होकर फासी लगा ली. वहीं पुलिस की माने तो, यह आत्महत्या है या हत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:the couple hanged themselves in jamshedpurjamshedpur crimejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.