✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर : बागबेड़ा में मनाया गया बाबा बड़ौदा समाधि दिवस, 6 दिनों के पूजा के बाद आज संतों की होगी विदाई

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:22:45 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के बागबेड़ा बडौदा घाट मंदिर में बाबा बड़ौदा के समाधि दिन को पारंपरिक तरीके से काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्य से साधु संतो का जुटान होता है. इसी को लेकर बीते 6 दिनों से मंदिर पर हजारों की संख्या में साधु संतो की भारी भीड़ देखने को मिल है. पूरा मंदिर प्रांगण जय हो जय हो बाबा बड़ौदा बाबा की जय हो के उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजयमान हो गया है.

6 दिनों तक साधु संतों का जुटान

इस दौरान सभी साधु संत बाबा बड़ौदा की समाधी स्थल पर पहुंचे थे. इस जगह के बारे में बताया जाता है कि यहाँ 200 साल पहले इसी जगह जमशेदपुर के खरकई नदी किनारे बाबा बड़ौदा ने अपनी समाधी ली थी. इसके बाद यहां मंदिर का निर्माण हुआ और हर साल बंगला तिथि के अनुसार नव आसीन माह में बाबा बड़ौदा की याद में 24 सिंतबर से 6 दिनों तक साधु संतों का जुटान होता है. जिसकी आज विदाई की गयी.  

भव्य स्वागत और सम्मान पूर्वक सेवा

इस खास दिन पर करीबन 2000 साधु संत बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पर पहुंचे है .  जहां 5 से 6 दिनों तक इसी घाट पर रह कर वे बाबा बड़ौधा की पूजा अर्चना करते है.  इस अवसर पर बाबा बड़ौदा सेवा समिति की ओर से बृहत रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है. जहां झारखंड राज्य से ही नहीं बल्कि बिहार, बंगाल , ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से साधु संतों का समिति की ओर से भव्य स्वागत और सम्मान पूर्वक सेवा की जाती है.  

सांसद समेत स्थानीय विधायक भी शामिल

सेवा समिति की ओर से बताया गया कि बंगला तिथि के अनुसार नव आसीन मं हां बाबा बड़ौदा की याद में भंडारा का आयोजन किया जाता है. लगभग 200 साल से उनके पूर्वजों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. पूजा के बाद साधु संतों को सम्मान पूर्वक तरीके से विदाई समारोह भी आयोजन होता है . जो आज रखा गया है. जिसमे सांसद विद्युत वरण महतो समेत स्थानीय विधायक भी शामिल होंगे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

 

Tags:JamshedpurBaroda Ghat templeworshipJHARKHANDNEWSJAMSHEDPURNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.