✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन आए उज्जैन के जैन तीर्थ यात्री की ठंड लगने से हुई मौत 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:50:51 PM

गिरिडीह (GIRIDIDH) : गिरिडीह के मधुबन के सम्मेद शिखर पारसनाथ की वंदना करने आए मध्य प्रदेश के जैन तीर्थ यात्री को बुधवार की सुबह ठंड लगने और हार्टअटेक आने से उनकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इस बीच जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह जैन समाज के अविनाश सेट्ठी, सुनील जैन, आशीष शर्मा, नवनीत सिंह समेत कई स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को हिम्मत देने के लिए जुटे रहे.

गाड़ी में हुई मौत

60 वर्षिय मृतक का नाम महेंद्र जी श्रीमाल है, और वह मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले थे. वह अपने परिवार समेत उज्जैन से करीब दो सौ जैन तीर्थ यात्री का जत्था मध्य प्रदेश से मधुबन आए थे. इस दौरान मंगलवार को सभी पारसनाथ पहाड़ से वंदना कर नीचे उतरे, और सभी बिहार के राजगीर जाने की तैयारी में थे. इसी क्रम में बुधवार की सुबह मृतक को ठंड लगने के साथ हार्टअटैक हुआ और गाड़ी में ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल रहा.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Jain pilgrim from Ujjain who came to Giridih's Sammed Shikhar Madhuban died due to coldgirididh newsjharkhand latest newsparasnath mamlaparasnath tourist placethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.