☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुमका में जेल अदालत-सह -विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, मौके पर हुई रिमांड में बंदियों के  कानूनी अधिकारों के बारे में चर्चा

दुमका में जेल अदालत-सह -विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, मौके पर हुई रिमांड में बंदियों के  कानूनी अधिकारों के बारे में चर्चा

दुमका (DUMKA) : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा रविवार को केंद्रीय कारा, दुमका में जेल अदालत-सह -विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विजय कुमार यादव के न्यायालय में वाद निष्पादन के निमित्त केंद्रीय कारा दुमका में संसिमित दो बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था. लेकिन दोनों बंदियों का समय अवधि कम रहने के कारण आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका.

प्ली बारगेनिंग की जानकारी

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, विजय कुमार यादव, अधिवक्ता - सह- जेल विजिटर विद्यापति झा, सूर्य प्रकाश, विक्रमादित्य पांडे, शर्मिला सिंहा तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी और बन्दी उपस्थित थे. विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता अंतर्गत प्ली बारगेनिंग और रिमांड में बंदियों के  कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Published at:18 Dec 2022 06:07 PM (IST)
Tags:Jail court-cum-legal awareness camp organized in Dumkadumka newsjharkhand altest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.