✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

भारत जोड़ो यात्रा पूरा कर चाईबासा वापस लौटे भारत यात्री, पूर्व सीएम मधू कोड़ा ने किया जोरदार स्वागत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:11:53 PM

चाईबासा(CHAIBASA): तीन हजार पांच सौ सत्तर किलोमीटर की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम पूर्ण कर भारत यात्री चाईबासा लौट आए. सांसद गीता कोड़ा ने भारत यात्रियों को भारत जोड़ो कार्यक्रम के लिए कांग्रेस भवन से झंडा दिखाकर रवाना किया था.

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा और आनंद सिंकु शुक्रवार देर शाम को चाईबासा पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अभिनंदन किया गया. ऐतिहासिक भारत यात्री के स्वागत कार्यक्रम के साक्षी बने सैकड़ों कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस भवन में भारत यात्रियों का फूल माला और गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया. सुफलसाई चौक, सरायकेला मोड़ से जुलूस की शक्ल में भारत यात्रियों को कांग्रेस भवन तक लाया गया. सुफलसाई चौक पर ही भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण भारत यात्रियों ने किया और जुलूस के शक्ल में कांग्रेस भवन पहुंचे. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि यहां से सबसे ज्यादा तीन भारत यात्री भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका पवित्र उद्देश्य था कि देश में एकता बनी रहे और भाईचारा कायम रहे, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने तीनों भारत यात्रियों से प्रेरणा लेने की बात कही, और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की.  

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

Tags:Indian travelers returned to ChaibasaChaibasaBharat Jodo Yatraformer CM Madhu Koda warmly welcomed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.