✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुमका : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:14:13 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित यज्ञ मैदान में पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल संख्या- 2 के तत्वावधान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित उस प्रतियोगिता का आयोजन बबनखेता पंचायत के मुखिया विनोद मुर्मू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. प्रतियोगिता में गांव की महिलाएं, पुरुष और स्कूली बच्चों ने भाग लिया.

पहले, दूसरे और तीसरे प्रतिभागी हुए पुरस्कृत 

मौके पर म्यूजिकल चेयर रेस, जेलेबी रेस सहित विभिन्न तरह के खेलकूद  का आयोजन किया गया. सभी प्रतिस्पर्धा में पहले, दूसरे और तीसरे प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया. विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी के रूप में ललिता कुमारी, अमित कुमार, पूजा कुमारी औऱ मीरा कुमारी जबकि द्वितीय चयनित पर चयनित प्रतिभागी के रूप में मीनू कुमारी, भानु प्रताप पंडित, नेहा कुमारी और प्रीति कुमारी, वहीं तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी के रूप में सविता कुमारी, नितेश कुमार, सरस्वती कुमारी, सोनी कुमारी को मुखिया विनोद मुर्मू, वार्ड सदस्य नारायण रावत, गंगा राम साह एवं बुजुर्ग ग्रामीणों के द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर जिला समन्वयक ब्रजेश कुमार, सिनी टाटा ट्रस्ट संस्था के प्रतिनिधि कपिल कुमार सिहित अन्य लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:Sports competitionanniversary of Mahatma Gandhidumkadumka newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.