✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में गुमाल पुलिस भी लगाएगी कैंप, आत्मसमर्पण पॉलिसी से लोगों कों किया जाएगा अवगत 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:12:19 AM

गुमला (GUMLA) : गुमला जिला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए, जिले के पुलिस कप्तान की ओर से भी सभी कैंपों में विशेष रूप से पुलिस के पदाधिकारी को शामिल करके पुलिस के द्वारा भी लोगों को लाभान्वित करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही समाज को बेहतर बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल की जा रही है. जिसका व्यापक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

पुलिस की विशेष टीम को किया जाएगा मौजूद 

ऐसे तो पूरे राज्य में इन दोनों दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विकास योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रूप से कैंप लगाकर. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में योजनाओं से लाभान्वित की जा रही है. जिसको लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. लेकिन गुमला जिला में पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह की पहल ने इस अभियान को और आकर्षक बना दिया है. जिले के पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारी और डीएसपी और इंस्पेक्टर को निर्देश दिया है. कि उनके इलाके में लगने वाले आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम में पुलिस की भी विशेष रूप से टीम को मौजूद किया जाए. जो स्थानीय लोगों को पुलिस की ओर से दी जाने वाली सहायता की जानकारी देगी. 

लोगों को किया जाएगा जागरूक 

साथ ही साथ एसपी ने कहा है कि इसी कैंप के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने के से लेकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है. जिले के एसपी की माने तो आज युवा पीढ़ी समाज के बेहतरीन के लिए कामना करके नशा के सेवन के कारण अपने आप को बर्बाद कर रही है. जो निश्चित रूप से काफी चिंता का विषय है. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि युवा को नशा के सेवन से बचना चाहिए और अपनी क्षमता का उपयोग अपने परिवार और राष्ट्र के बेहतरीन करने की आवश्यकता है.

आत्मसमर्पण पॉलिसी की लोगों को दी जाएगी जानकारी 

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इन कैंपों के माध्यम से सरकार की आत्म समर्पण पॉलिसी के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है. एसपी ने बताया कि लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि सरकार की आत्म समर्पण पॉलिसी का लाभ उठाकर जो लोग भटक गए हैं. उन्हें वापस आ जाना चाहिए ताकि सरकार की ओर से जो सुविधा मिलेगी उससे उनका जीवन बेहतर हो जाएगा. साथ ही साथ वह लोग भविष्य में अपने परिवार के साथ अच्छी तरह से रह सकते हैं .एसपी ने बताया कि लगातार लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है जिसका लाभ भी मिलता हुआ नजर आ रहा है और पुलिस के पदाधिकारी लगातार लोगों के बीच जाकर सरकार की आत्म समर्पण पॉलिसी की जानकारी भी दे रहे हैं.
रिपोर्ट-सुशील कुमार

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaylatest newsjharkhandjharkhand news livebreaking newsnews jharkhandjharkhand today newstop newsranchi newsgumla policegumla trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.