✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

संचार क्रांति के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वी जयंती पर निकाली गई सद्भावना रैली

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:26:45 AM

देवघर(DEOGHAR): देश आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती मना रहा है.इस कड़ी में देवघर में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां कॉंग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. जिला कॉंग्रेस कार्यालय से लेकर टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा तक सद्भावना रैली भी निकाली गई.

शांति सेना श्रीलंका में भेजने का फैसला राजीव जी को अपनी जान की कीमत देकर चुकाना पड़ा-बादल
राजीव गांधी की 80 वी जयंती के अवसर पर देवघर जिला कॉंग्रेस कार्यालय में मौजूद झारखंड के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राजीव गांधी जी का आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका रही है. देश मे संचार क्रांति के प्रणेता और पंचायत राज्य संस्थाओं का सशक्तिकरण के लिए देशवासी उन्हें भुला नहीं सकते. देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान गवा दी. बादल पत्रलेख ने कहा कि अगर राजीव गांधी श्रीलंका में शांति सेना नही भेजते तो वे आज हमलोगो के बीच रहते.बादल सहित अन्य कोंग्रेसियों ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.जिला कॉंग्रेस कार्यालय में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने सद्भावना रैली टावर चौक तक निकाली. साथ ही गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया गया.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा

Tags:rajiv gandhi birth anniversaryrajiv gandhi's 80th birth anniversaryformer pm rajiv gandhi's birth anniversaryformer prime minister rajiv gandhirajiv gandhirajiv gandhi birth datebirth anniversaryrajiv gandhi death anniversaryrajiv gandhi birthdayrajeev gandhi 80th birth anniversaryrajiv gandhi 80th anniversaryrajiv gandhi birth anniversary livedeoghar newsdeogharjharkhand newsdeoghar latest newsdeoghar news todaybihar newsdeoghar building collapsed newsjharkhand news todaydeoghar top newshindi newslatest newsjharkhand news livebreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.