✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह : दिनदहाड़े आरोपियों ने ट्रक मालिक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:52:47 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह  में सोमवार को दिनदहाड़े बगोदर पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में एक व्यक्ति को कनपटी में गोली लगी गई. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

अस्पताल में चल रहा इलाज

बताया जाता हैं कि पेट्रोल पंप के पास बगोदरडीह निवासी राजकुमार यादव ने अप पेट्रोल पंप का पास अपनी ट्रक को खड़ा किया था. सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे उसे फोन आया. फोन आते ही वह घर से बाहर निकला तभी बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने राजकुमार की कनपटी पर पिस्टल सटाया और गोली चला दी. राजकुमार को गंभीर हालत में मीणा जनरल अस्पताल डुमरी ले जाया गया हैं. जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह समेत अन्य पहुंच चुके हैं.    

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि घायल राजकुमार की स्थिति नाजूक है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जलद ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:GiridihThe accused shotthe truck ownerin broad daylightundergoing treatmentin the hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.