✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह :  डीएसपी आवास से सटे घर में लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:59:38 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के सरिया थाना से महज आधा किलोमीटर और डीएसपी नौशाद आलम के सरकारी आवास से सटे सरिया के ट्रांसपोर्टर अरुण अग्रवाल के घर चार अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने घर से एक लाख नगद समेत छह लाख के जेवर की डकैती की और मौके से फरार हो गए. मंगलवार की देर शाम चार अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया.

क्या है मामला

गृहस्वामी अरुण की माने तो वो बाजार से घर लौटे, और पोती को दरवाजा खोलने को कहा. इसके बाद जैसे ही दरवाजा खुला, तो पिस्तौल और चाकू से लैस चारो अपराधी ने ट्रांसपोर्टर अरुण अग्रवाल को अपने कब्जे में लेते हुए उनके घर घुसे. इसके बाद ट्रांसपोर्टर अरुण समेत परिवार के कई सदस्यों को अपने हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया. और घर के एक एक कमरे की तलाशी लेते हुए हर कमरे में लूटपाट किया. इस दौरान जिस जिस कमरे से नगद और जेवर मिला. चारों अपराधियो ने हथियार के बल पर लुटते चले गए. लेकिन चारों अपराधी को जब एक ट्रांसपोर्टर के घर से महज छह लाख के जेवर और नगद मिले, तो एक अपराधी ने वृद्ध ट्रांसपोर्टर अरुण अग्रवाल को गंदी गाली देते हुए पूछा भी की उसके घर हर रोज कई गाड़ी आता है तो वो सारा पैसा और जेवर कहा छिपा रखा है. फिलहाल ये स्पष्ट नही हुआ है अपराधियो ने ट्रांसपोर्टर और उनके फैमिली मेम्बर के साथ मारपीट किया या नहीं, लेकिन दो अपराधी के चेहरे खुले हुए थे. जबकि दो और अपराधी का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. इस दौरान घटना की जानकारी सरिया थाना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी हुई हैं. जानकारी मिलने के बाद सरिया के आजसू नेता अनूप पांडे भी अरुण अग्रवाल के घर पहुंचे. 

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Robbery worth lakhs in house adjacent to DSP residenceRobbery in giridihgiridih policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.