✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह : बगोदर में गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:45:43 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह पुलिस ने बगोदर पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार सुबह 11 बजे हुए गोली कांड का उदभेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जेल भेज दिया. इस मामले में गिरिडीह डीएसपी ने पूरी जानकारी दी है. उन्होने बताया की अभियुक्त महेष यादव पिता भुटारी यादव ग्राम बलियारी थाना सरिया को घटना के महज 26 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने पुलिस को सफलता मिली है.

ये हुआ बरामद

डीएसपी संजय राणा ने बताया की अभियुक्त के पास से एक प्रतिबंधित पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस , तीन खोखा, एक पल्सर बाईक एंव घटना के समय पहने अभियुक्त का कपडा को भी पुलिस बरामद किया है.

प्रेम प्रसंग बना घटना का मुख्य कारण

पुलिस के समक्ष अभियुक्त के ब्यान अनुसार मृतक राजकुमार यादव का अभियुक्त की पत्नि से गलत सम्बंध था तथा इसकी चर्चा वो अभियुक्त के समक्ष किसी को भी बताकर उसका मौरल डाउन किया करता था. जिससे अभियुक्त असहज हो जाता था. इसी कारण अभियुक्त ने मृतक राज कुमार यादव को गोली मार कर हत्या कर दी .

गया से लाया गया था पिस्टल

अभियुक्त ने पुलिस को बताया की मृतक राजकुमार यादव की हत्या हेतु वह बिहार के गया से पिस्टल मंगवाया था. फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेजते हुए इस घटना के अन्य बिंदुओ पर अनुसंधान  शुरू  कर दी है .

रिर्पोट: दिनेश कुमार

Tags:GiridihPolice arrestedthe accused who shotand killed in Bagodar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.