☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह:  इलेक्ट्रानिक्स दुकान में लगी आग, धूं-धूं कर जला पच्चीस लाख का सामान 

गिरिडीह:  इलेक्ट्रानिक्स दुकान में लगी आग, धूं-धूं कर जला पच्चीस लाख का सामान 

गिरिडीह(GIRIDIH) : गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के ओरा और खेतको रोड में शनिवार देर रात इलेक्ट्रानिक्स फोन के दुकान में आग लगने से करीब पच्चीस लाख के सामान का नुकसान हो गया. दुकान में रखा सारा नया इलेक्ट्रानिक्स सामान का सेट जलकर राख हो गया. हांलाकि दुकान में आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. दुकान के मालिक ने दुकान में शॉर्टसकिट से आग लगने की आशंका जताई है. इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.

परिवार का एकमात्र सहारा था दुकान

दुकान में जब देर रात आग लगी तो कोई भी उस समय दुकान पर नहीं था. जिसके कारण आग कैसे लगी इसका पता नहीं पाया. वहीं यह दुकान मालिक उसके परिवार के भरण पोषण का एकमात्र सहारा है. ऐसे में लाखों का यह नुकसान परिवार पर पहाड़ बन कर टूटा है.

रिपोर्ट :  दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:04 Dec 2022 02:35 PM (IST)
Tags:Fire broke out in an electronics shop in giridihtwenty five lakhs burnt to ashesfire in shop giridihgiridh newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.