☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह : सीआरपीएफ की कार्रवाई, आईईडी में इस्तेमाल होने वाले रॉ मेटेरियल बरामद

गिरिडीह : सीआरपीएफ की कार्रवाई, आईईडी में इस्तेमाल होने वाले रॉ मेटेरियल बरामद

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह में डुमरी थाना क्षेत्र के बनपुरा जंगल में सीआरपीएफ और डुमरी पुलिस ने नक्सलियों के एक और मंसूबे को ध्वस्त किया है. बता दें कि बुधवार की सुबह सीपीआरएफ और डुमरी पुलिस ने बनपुरा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर आईईडी विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले रॉ मेटेरियल को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

चाइनीज मॉडल का रॉ मेटेरियल

जानकारी के अनुसार जंगल में बरामद आईईडी में इस्तेमाल होने वाला रॉ मेटेरियल चाइनीज मॉडल का बताया जा रहा है. जिसके संख्या दस के करीब था. जिसे अभी तक नक्सलियों द्वारा जमुई और गिरिडीह में इस्तेमाल किया जाता रहा. लिहाजा, डुमरी सीआरपीएफ और पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर नक्सलियों के इरादे को ध्वस्त करने में सफल रहे हैं.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:04 Jan 2023 02:40 PM (IST)
Tags:giridih newsgiridihraw material used in IED recovered in giridihgiridih policejharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.