✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह: डीलरों की मनमानी के खिलद ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मुखिया के नेतृत्व में निकाली रैली

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:31:14 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): डीलरों की मनमानी के विरुद्ध नागाबाद पंचायत के दर्जनों कार्डधारियों ने मुखिया रेणु देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को चेतावनी रैली निकालकर सभी डीलरों को अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी. अन्यथा भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन की बात कही. चेतावनी रैली पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर डीलरों को अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी. जिन 5 मांगों के समर्थन में चेतावनी रैली निकाली गई थी उनमें प्रत्येक माह राशन देने, फिंगरप्रिंट का चालान रसीद देने, पांच यूनिट तक राशन कटौती बंद करने, राशनकार्ड में जितने भी सदस्य हैं सभी का आधार जोड़ कर राशन देना शुरू करने एवं निशुल्क राशन समय पर देने की मांग शामिल था. मुखिया ने कहा कि पंचायत के सभी डीलर खाद्यान्न वितरण में काफी अनियमितता बरतते हैं जिसमें सुधार करना होगा.

रैली में शामिल कार्डधारी डीलरों के विरूद्ध नारेबाजी कर रहे थे. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश वर्मा उप मुखिया महानंद वर्मा, वार्ड सदस्य बालेश्वर वर्मा, मनोज राम, उपेंद्र मंडल, चांदमुनि देवी, इजमाइल अंसारी, शंकर रवानी आदि दर्जनों लोग शामिल थे.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Giridiharbitrariness of the dealersgiridih newspolicejharkhand newsprotest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.