✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:57:30 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : युवा बेरोजगारी की मार इस कदर झेल रहे है कि अब उन्हें नौकरी के नाम पर कोई भी अपने जाल में फंसा ले रहा है. ऐसा ही मामला जमशेदपुर से सामने आया. शहर के भोले-भाले लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पीड़ित लोगों ने गैलेक्सी कंसलटेंसी के संचालक साधन पांडा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. साधन के कार्यालय से 13 पासपोर्ट भी बरामद किया गया है.

कैसी की गई ठगी

इधर, साकची पुलिस साधन से पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर पीड़ित शाहनवाज अहमद ने बताया कि साधन के कार्यालय में दीपक और जुबैर के अलावा एक महिला भी काम करती है. कार्यालय में विदेशों में नौकरी दिलाने का कार्य किया जाता है जिसका कार्यालय साकची के शताब्दी टावर के चौथे तल्ले में है. उसने दुबई में नौकरी के लिए कंसलटेंसी के लिए 30 हजार रूपए दिए थे. इसके अलावा फैज अहमद, शकील अहमद, फहाद तनवीर और कासिफ अली के अलावा कई लोगों से रुपए लिए थे. कुल मिलकर 5 से 6 लाख रुपया लिए गए, पर जब भी उसे नौकरी के बारे में पूछा जाता तब वह टाल देता. आज उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया. इधर, साधन ने बताया कि उसने दीपक और जुबैर को अपने कार्यालय में जगह दी थी. उन्होंने ही जॉब दिलाने के लिए रुपए लिए है. फिलहाल वह फरार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Fraud of lakhs in the name of getting job abroad in jamshedpurjamshedpur policejamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.