✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

मुख्यमंत्री हेमंत का पोस्टर फाड़ने के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:42:18 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पोस्टर फाड़ने के आरोप में गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए आरोपियों में तीन डुमरी के तो दो आरोपी बोकारो के शामिल है. पुलिस ने बुधवार को ही इन पांचो आरोपियों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया था. और जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो पांचो आरोपियों की पहचान पुख्ता हुई. इसके बाद गुरुवार को इन पांचो आरोपियों को जेल भेजा दिया गया.

बताते चले कि मंगलवार की देर रात इन आरोपियों ने डुमरी-बेरमो रोड में प्रशासन द्वारा लगाएं गए मुख्यमंत्री के स्वागत पोस्टर को फाड़ दिया था. पोस्टर फाड़ने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा यर अनुमान लगाया जा रहा था आरोपियों का कनेक्शन युवा नेता जयराम महतो से भी है. क्योंकि बुधवार को केबी हाई स्कूल में सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित था, तो जयराम महतो भी डुमरी में जनसभा करना चाहते थे. लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी. जिस कारण माना जा रहा है कि जयराम महतो के समर्थक रहे पांचो आरोपियों ने पोस्टर को फाड़ा है. हालांकि पुलिस भी यहीं मान रही है कि जेल भेजे गए पांचो आरोपी जयराम महतो के समर्थक बताएं है.

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

 डुमरी पुलिस ने जिन आरोपियों को जेल भेजा है उसमें डुमरी थाना क्षेत्र के करिहारी गांव निवासी गजेन्द्र महतो, पंकज भाई पटेल, दिलीप महतो और बोकारो के भतुआ बस्ती निवासी विजय महतो, राजेश कुमार शामिल है.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:Five accusedarrested for tearingthe poster of Chief Minister Hemantsent to jail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.