✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

होली के लिए पहले 29 जोड़ी फिर अब चार जोड़ी चलेंगी स्पेशल ट्रेने, जानिए ट्रेनों का रूट और विवरण

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:39:34 PM

धनबाद(DHANBAD): होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए  रेलवे  कई स्पेशल ट्रेनों के  परिचालन का निर्णय लिया है. पहले 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय हुआ था.  और 04 जोडी़ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. 

गाड़ियां इस रास्ते चलेंगी

गाड़ी सं. 07051/07052 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद होली स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-धनबाद-बोकारो-रांची के रास्ते) - 07051 सिकंदराबाद-रक्सौल होली स्पेशल 04 मार्च, 2023 (शनिवार) को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी.  वापसी में गाड़ी सं. 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद होली स्पेशल 09 मार्च, 2023 (गुरूवार) को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर शनिवार को 13.00 बजे सिकंदराबाद पहुचेंगी. गाड़ी सं. 08127/08128 शालीमार-जयनगर-शालीमार होली स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-धनबाद-बोकारो-टाटा के रास्ते) - 08127 शालीमार-जयनगर होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को शालीमार से 14.50 बजे खुलकर मंगलवार को 11.25 बजे जयनगर तक जाएगी. वापसी में, गाड़ी सं. 08128 जयनगर-शालीमार होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को जयनगर से 19.30 बजे खुलकर बुधवार को 16.00 बजे शालीमार पहुचेंगी. 

ट्रेनों का डिटेल्स इस प्रकार है

गाड़ी सं. 08183/08184 संतरागाछी-बलरामपुर-संतरागाछी होली स्पेशल (गोमो-गया-डीडीयू- वाराणसी-गोरखपुर के रास्ते) - 08183 संतरागाछी-बलरामपुर होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को संतरागाछी से 20.30 बजे खुलकर मंगलवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी , वापसी में, गाड़ी सं. 08184 बलरामपुर-संतरागाछी होली स्पेशल 08 मार्च, 2023 (बुधवार) को बलरामपुर से 21.30 बजे खुलकर गुरूवार को 23.15 बजे संतरागाछी पहुचेंगी. 

गाड़ी सं. 08028/08027 रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल (गोमो-गया-डीडीयू- वाराणसी-गोरखपुर के रास्ते) - 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल 05 मार्च, 2023 (रविवार) को रांची से 23.55 बजे खुलकर सोमवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी , वापसी में, गाड़ी सं. 08027 बलरामपुर-रांची होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को बलरामपुर से 08.45 बजे खुलकर बुधवार को 05.00 बजे रांची पहुंचेगी. 

33 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलने का हुआ निर्णय 

इस प्रकार अब तक होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली कुल 33 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हुआ है. इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा  कुल 150 फेरे लगाए जाएंगे. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:First 29 pairs then four pairsdhanbad special dhanbaddhanbad special train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.