✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुमका : देश की वायु सीमा की प्रहरी सेना में उत्कृष्ट रोजगार के अवसर उपलब्ध : उप-विकास आयुक्त

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:35:38 PM

दुमका(DUMKA): जिले के युवाओं को अग्निवीर योजना की पूर्ण जानकारी देने के उद्देश्य से उप-विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वायुसेना की टीम के साथ ऑनलाइन बैठक की गई. इस दौरान बताया गया कि अग्निवीर योजना से सेना में भर्ती होने हेतु 23 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है. उप-विकास आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि जिले में अधिक से अधिक विद्यार्थी इस वर्ष इस परीक्षा में भाग लें, ताकि जिले से अधिक युवाओं का वायु सेना में भर्ती होने की संभावना हो.

वायुसेना में करियर बनाने का अवसर मिलेगा

वहीं, एयरफोर्स के अधिकारी ने बताया कि इस दौरान पहली बार युवतियों को भी वायुसेना में करियर बनाने का अवसर मिलेगा. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 या समकक्ष किसी भी विषय में होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार की जन्मतिथि 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के बीच होनी चाहिए. इच्छुक अभ्यर्थी समय से पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें.

जानिए कितना मिलेगा वेतन

वहीं, उप-विकास आयुक्त ने कहा कि युवाओं के लिए वायुसेना एक सम्मानजनक नौकरी उपलब्ध करा रही है. इसलिए युवक युवती अधिक से अधिक संख्या में आगे बढकर इसमें शामिल हों. उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए वेबसाइट https:agnipathvayu.cdac.in पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जिन भी बच्चों का योजना के तहत चयन होगा, उन्हें प्रति माह 30 000 रुपए वेतन मिलेगा. 4 साल पूरे होने तक में उनका वेतन 40 000 रुपए कर दिए जाएंगे. 4 साल के पूर्ण होने के पश्चात चयनित युवाओं को आगे भी वायुसेना में काम करने का अवसर मिलेगा या फिर 11 लाख रुपए उनके आगे के भविष्य के लिए दिए जाएंगे, जिससे युवा अपनी आगे की पढ़ाई अथवा स्वरोजगार कर सकते हैं.

सरकारी जॉब के लिए भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता

इतना ही नहीं उन युवाओं को 4 साल पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जिसके तहत उन्हें अन्य किसी भी सरकारी जॉब के लिए भर्ती हेतु प्राथमिकता दी जाएगी. 4 साल युवाओं को सैनिक की ट्रेनिंग दी जाएगी जो उनके आने वाले भविष्य निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगा. बैठक में एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

Tags:DUMKA NEWSJHARKHAND NEWSAGNEEVEERINDIAN AIR FORCE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.