✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

छठ महापर्व मनाने परिवार के साथ गांव गया था पूर्व सैनिक, पीछे से चोरों ने घर में किया हाथ साफ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:20:20 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नगर थाना कब्रिस्तान रोड मोरटंगा निवासी मुकेश कुमार के घर का है. पूर्व सैनिक मुकेश कुमार छठ महापर्व मनाने परिवार के साथ गांव गए थे. घर मे ताला बंद था. कल गुरुवार की रात जब मुकेश लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया. घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. चोरी कब हुई किसी को पता नहीं लेकिन चोरी की इस घटना में चोर घर में रखे तमाम जेवरात और महंगा समान लेकर आराम से चलता बना. गृहस्वामी द्वारा इसकी सूचना नगर थाना को दी गयी. सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. प्रभारी थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने कहा कि तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:Chhath parv 2022chhath festivalthiefhouse thiefdumka policedumka newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.