✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुमका: सुशासन सप्ताह के तहत किया गया कार्यशाला का आयोजन,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:06:38 AM

दुमका(DUMKA): दुमका समाहरणालय सभागार में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान गुड गवर्नेंस पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र सरकार के द्वारा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक एक राष्ट्रव्यापी सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है. जिसका उद्देश्य आमजनों की शिकायतों का निष्पादन और आमजनों को सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में सुधार करना है. "प्रशासन गांव की ओर" नामक अभियान के तहत सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.  जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड व अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, जन शिकायत निवारण केंद्र के माध्यम से आमजनों की शिकायतों का निवारण तथा सभी थाना में जनता दरबार आयोजन कर थाना से संबंधित आवेदनों का निपटारा व अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे. इसके अलावे सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, सहित मल्टीमीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जन शिकायत निवारण एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के अलावा प्रगति और उपलब्धियों से आमजनों को अवगत कराने का निर्देश दिया गया हैं. साथ ही गुड गवर्नेंस विक के तहत आयोजित होने वाले वर्कशॉप के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक  दिशा- निर्देश दिया गया. कार्यशाला में आईएएस प्रशिक्षु, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी व सभी कार्यालय प्रधान के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:DumkaWorkshop organizedgood governance weekofficersjharkhand newsjharkhanddumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.