✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुमका : सांसद सुनील सोरेन ने की वॉल राइटिंग अभियान की शुरुवात, लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:14:06 PM

दुमका (DUMKA): दुमका सांसद सुनील सोरेन द्वारा वार्ड नंबर 21 के बूथ संख्या 43 से वॉल राइटिंग अभियान की शुरुआत की. वॉल राइटिंग के क्रम में उन्होंने एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिखा. ज्ञात हो कि 15 जनवरी को वॉल राइटिंग अभियान की शुरुआत दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई. सुनील सोरेन ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे के साथ देशव्यापी दीवार लेखन का कार्यक्रम शुरू किया गया है. उन्होंने आम जनता से अपील किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन दें. देश में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाये. सांसद ने कहा कि देश में स्थिर और  मजबूत सरकार भाजपा ही दे सकती है. मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में यह साबित किया है. ऐसे में आप फिर से नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें. 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद हुए शामिल 

इसके साथ ही मंगलवार को सांसद सुनील सोरेन रसिकपुर मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर सैकड़ों लाभुकों ने सांसद को यह जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है. साथ ही सांसद ने वैसे लोग जिन्हें योजनाओं का लाभ मिलने में कोई परेशानी हो रही है या कहीं कोई अड़ंगा है, उनका फीडबैक लिया. उन समस्याओं के समाधान करने की बात कही. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पार्टी नेता दीपक स्वर्णकार,  सोनी हेंब्रम, पंकज वर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कच्छप और नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी शीतांशु ख़लको मौजूद थे .

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandjharkhand today newstoday jharkhand newsjharkhandlatest newstop newsbreaking newsnewsjharkhand dumkadumka newsdumka trending newsdumka latest newsdumka breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.