✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुमका: बीजेपी ने किया कार्यशाला का आयोजन, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:50:24 AM

दुमका(DUMKA): भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन की अध्यक्षता में दुमका शहर के अग्रसेन भवन में दुमका विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कार्यशाला में दुमका विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र एवं वार्ड के संयोजक, सहसंयोजक शक्ति केंद्र के प्रभारी, सभी शक्ति केंद्र/ वार्ड के 2-2 अल्पकालीन विस्तारको एवं नगर कमेटी सहित सभी मंडल के बूथ सशक्तिकरण की चार सदस्य की टोली ने भाग लिया.

बूथ समिति बनाकर बूथ सशक्तीकरण करने पर दिया जोर

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने शक्ति केंद्रों पर अल्पकालिक विस्तारक के माध्यम से बूथ समिति बनाकर बूथ सशक्तीकरण करने, पन्ना प्रमुख एवं उनकी समिति बनाकर प्रत्येक माह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथो पर सुनने एवं बूथ कमेटी की बैठक नियमित रूप से प्रत्येक माह करने की बात कही. विधानसभा क्षेत्र के 67 शक्ति केंद्रों के 286 बूथों पर बूथ को कैसे सशक्त किया जाए, इसके लिए कई सांगठनिक कार्यों को बताया. कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण प्रदेश टोली के संजोजिका सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी कुमारी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को विशेष रूप से इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए क्रमवार प्रशिक्षित किया एवं आगामी 10 दिनों में दुमका विधानसभा के सभी बूथों का जमीनी स्तर पर प्रवास कर सभी विस्तारक, सामाजिक, राजनीतिक रूप से सत्यापन करते हुए सूची जिला में जमा करने की बात कही. कार्यक्रम को सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया. सभी ने अपने संबोधन में चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया.

आज के इस कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरिंदर सिंह मुन्ना, निवास मंडल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, ओम केसरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुपेश मंडल, अमन राज, दीपक कुमार सिंह, सूरज केशरी, मृणाल मिश्रा, राजीव रंजन, जयंत साह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शरीक हुए.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:DumkaDumka BJPDumka BJP organized workshopemphasized on booth empowerment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.