✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

विश्व एड्स दिवस आज, झारखंड के विभिन्न जगहों पर निकाली गई जागरूकता रैली, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के साथ-साथ सिविल सर्जन भी रहे मौजूद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:44:41 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है. मौके पर झारखंड में भी आज इस दिन को मनाया जा रहा है. दुमका में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और अधिकारी एकत्रित हुए. सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने नगर भ्रमण के दौरान स्लोगन के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया. अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है. जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है. 

लोहरदगा में भी मनाया गया विश्व एड्स दिवस

वहीं लोहरदगा में भी विश्व एड्स दिवस मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई. सदर अस्पताल परिसर से विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया. मौके पर सिविल सर्जन ने कहा की एड्स से जागरूकता ही बचाव है, और इस संबंध में जानकारी देने का कार्य किया गया. लोहरदगा जिला में लगातार एड्स से जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, ताकि लोहरदगा में एड्स के प्रति लोग जागरूक रह सके.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका/गौतम लेनिन, लोहरगदा

Tags:aids is a chronic diseasefull form of aidshiv positivehuman immunodeficiency virusaim of world aids dayoneindia hindioneindia hindi newsएक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोमवनइंडिया हिंदीवनइंडिया हिंदी न्यूज़विश्व एड्स दिवसविश्व एड्स दिवस 2021breaking newslatest newsdumka latets newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.