✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया जांच अभियान, 156 वाहनों की जांच, 57 वाहनों से वसूला गया 576000 रुपये का जुर्माना

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:02:51 PM

रांची (RANCHI): नव वर्ष के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची  प्रवीण प्रकाश द्वारा आज दिनांक 28 दिसंबर 2022 को करमटोली, कचहरी चौक, रातू रोड, रिंग रोड और कांके और ओरमांझी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. सुबह 04:00 बजे से 11:00 बजे तक टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जाँच जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची प्रवीण कुमार प्रकाश द्वारा की गई की गई.

57 वाहनों से वसूला गया 5 लाख 76 हज़ार रुपये का जुर्माना

वाहन जांच के दौरान कुल 156 वाहनों की जाँच की गई. कार्यालय कर्मियों द्वारा बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जाँच की गई. कुल 57 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा आदि) से 5 लाख 76 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

आगे भी जारी रहेगी जांच, कागजात दुरुस्त रखें- डीटीओ

नव वर्ष के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहनों की जाँच की गई जो भी आगे भी जारी रहेगी. जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची  प्रवीण प्रकाश द्वारा नव वर्ष को देखते हुए सभी वाहन स्वामियों/चालकों से अनुरोध किया गया है कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं एवं वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखें. साथ ही वाहनों में लदान क्षमता के अनुसार ही परिवहन करें.

शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, हेलमेट का उपयोग करें-डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं.  प्रवीण प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं एवं मौतें दो पहिया वाहनों से हुई हैं, उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की हिदायत दी.

Tags:JharkhandRanchiDtoCheking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.