✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

धनबाद : चोरों ने ट्रक ड्राइवर के जेब पर फेरा हाथ, पर्स से 20 हजार नगद लेकर हो गये रफ्फूचक्कर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 12:33:02 PM

धनबाद : नेशनल हाईवे 19 पर खड़े ट्रक (OD-14-AC-9443) के गेट का सीसा काटकर गाड़ी में सो रहे ड्राइवर की जेब से अज्ञात चोरों ने पर्स की चोरी कर ली. चोरी गए पर्स में बीस हजार से ज्यादा नगदी मौजूद था. जिसपर चोरों ने हाथ फेर दिया. घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा स्थित स्नेहा क्लिनिक के समीप की है.

बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक पिछले दो दिनों से यहां खड़ा था. उक्त ट्रक में सोमवार की रात ग्यारह बजे ड्राइवर खाना खा कर सो गया. वहीं पहले से ताक में बैठे चोरों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. भुक्तभोगी ट्रक ड्राइवर मनोरंजन साहु ने बताया कि दो दिनों से गाड़ी खड़ी थी. कल रात को खाना खा कर गाड़ी में ही सो गए थे.

देर रात करीब दो बजे उसकी निंद खुली तो देखा की ट्रक के दरवाजे का शीशा गायब है और पैंट के जेब भी कटी हुई है. ड्राइवर ने बताया कि उसके जेब में रखे पर्स में बीस हजार से अधीक नगदी था जो गायब है. इसके बाद देर रात को ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम को इसकी सूचना दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

 

Tags:DHANBADBARAWADDACHORIPOLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.