✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

देवघर : सड़क हादसा में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:44:22 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर में देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मौके पर कार सवार 2 की मौत हो गई. जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का सदर अस्पताल में प्राथमिक  इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. 

ट्रक चालक फरार

जानकारी के अनुसार देवघर सारठ मुख्य मार्ग पर देवघर से एक स्विफ्ट कार में 1 युवती सहित 5 लोग सवार हो कर जा रहे थे. तभी कुंडा थाना क्षेत्र के घाटघर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक से स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना इतना भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार 5 में से 2 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद कार को कटर से काट कर इसमें फंसे लोगों को निकाला गया. स्थानीय लोग और पुलिस की सहायता से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां गंभीर रूप में घायल एक युवती सहित 3 को बेहतर इलाज के बाहर ले जाया गया. घायल युवती बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है. वहीं दोनों मृतक की पहचान स्थानीय सारवां थाना क्षेत्र के बिचगढ़ा निवासी नंदलाल वर्मा और सिंहरायडीह निवासी रवि रवानी के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद मृतकों के परिजन सहित पूरा गांव में मातम छा गया. नया साल से ठीक पहले इस तरह की घटना काफी दुःखद है. ट्रक चालक तो फरार हो गया लेकिन बाहर की लड़की के साथ स्थानीय का होना चर्चा का विषय बना हुआ है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:road accidentdeoghar oad accidentdeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.