☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

देवघर : दिनदहाड़े जैप जवान पर चाकू से वार कर फरार हुए अपराधी, क्षेत्र में सनसनी

देवघर : दिनदहाड़े जैप जवान पर चाकू से वार कर फरार हुए अपराधी, क्षेत्र में सनसनी

देवघर (DEOGHAR): देवघर में बुधवार को जैप 5 के जवान भानु चंद्र वर्मा को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही जैप 5 के अन्य जवानों ने घायल सहकर्मी को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है.

घटना को अंजाम देकर फरार हो गए अपराधी

घटना उस वक्त घटी जब जैप के पास डूमरथर में कुछ अपराधियों ने इनसे छिनतई करने की कोशिश की. जवान द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू जवान के गले में जाकर लगी. चाकू मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. मामले की सूचना मिलते ही जैप 5 के अन्य जवानों द्वारा उनके सहकर्मियों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है.

दिनदहाड़े पुलिसकर्मी को निशाना बना रहे अपराधी

चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल घायल जवान खतरे से बाहर है. इन दिनों जिला में सरेआम दिनदहाड़े अपराधी पुलिसकर्मियों को शिकार बना रहे हैं. ऐसे में फिर से पुलिस गश्ती और हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल जिला पुलिस द्वारा गहन जांच शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Published at:07 Dec 2022 09:54 PM (IST)
Tags:JAAP policemen arrestdeoghar policedeoghar dcdeoghar crimeJharkhand newsJharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.