✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

देवघर: बांस की झाड़ियों में अचानक लगी आग, लोगों ने सूझबूझ से आग पर पाया काबू

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:35:55 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर में स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई. दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाका पुरन दाहा मोहल्ले के बीच स्थित एक पुलिया के किनारे बांस की झाड़ियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आज भयानक रूप लेने ही वाला था कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से और त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर काबू पा लिया गया.

कोई क्षति नहीं

स्थानीय लोगों ने पास ही से गुजर रही नाली के पानी से आग बुझाने का काम किया. इससे पहले अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई थी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी एक गाड़ी के साथ घटना स्थल पहुंची. उनके द्वारा भी आग बुझाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों और विभाग के सहयोग से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है. आगलगी कि इस घटना से किसी भी जान माल की क्षति नहीं हुई है. झाड़ियों के चारों तरफ कच्चे और पक्के मकान हैं. अगर झाड़ियों में भयंकर आग लग जाती तो आसपास के घर भी आग की चपेट में आ जाते. इससे भारी नुकसान हो सकता था. अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा बताया गया कि किसी शरारती तत्व द्वारा बीड़ी या सिगरेट पी कर फेंक दिया गया होगा जिसके कारण सूखे पेड़ों में आग लग गई.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:A sudden fire broke out in bamboo bushespeople managed to control the fireDeoghar policedeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.