✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

मानदेय को लेकर वार्ड सदस्यों ने अधिकारी को सौंपा मांगपत्र , जानिए पूरी खबर

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:54:03 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के बैनर तले वार्ड सदस्य और उप मुखिया ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. 2017 से ही वार्ड सदस्य और उप मुखिया का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, पंचायती राज अधिनियम के तहत हक अधिकार नहीं मिलने पर आक्रोशित वार्ड सदस्य और उप मुखिया प्रखंड विकास कार्यालय पहुंच सम्मानजनक बकाए मानदेय का भुगतान करने, किसी भी योजना के शीला पट में संबंधित क्षेत्र के वार्ड सदस्य और उप मुखिया का नाम अंकित करने,वार्ड सदस्य और उप मुखिया को प्रशिक्षण देने समेत 8 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया. वही जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के संरक्षक सुनील गुप्ता ने बतायाकि वार्ड सदस्य और उप मुखिया के साथ छल किया जा रहा है उनके हक और अधिकार को नजरअंदाज किया जा रहा है उन्होंने बताया  8 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया जा रहा है अगर इन 15 दिनों में उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वैसी परिस्थिति में वार्ड सदस्य और उप मुखिया उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

रिपोर्ट:रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:The news postjamshedpur newsman gotra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.