✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

हथियार के बल पर अपराधियों ने घर में की डकैती, विरोध करने पर महिला पर किया जानलेवा हमला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:04:38 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बराजुड़ी गांव के सिंह टोला में बीते देर रात डॉ. ईश्वर चंद्र महतो के घर में हथियार के बल पर सोने के जेवरात समेत नगद लगभग 3 लाख रुपये की डकैती हो गई. इतना ही नहीं डॉ. ईश्वर चंद्र महतो की पत्नी पुष्पा महतो पर जानलेवा हमला भी किया गया. उनके सर पर डंडे से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया गया. पुष्पा महतो के सर पर लगभग आठ से 10 टांके लगे हैं. अभी स्थिति सामान्य हैं.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी परिवार वालों ने घाटशिला थाना को दी. सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता दल बल के साथ गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. घटना के संबंध में डॉ. ईश्वर चंद्र महतो ने बताया कि रात लगभग 12 बजे के आसपास लगभग 10 अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर घर में प्रवेश कर गये. बेटी हिमाद्री महतो को पिस्तौल के बल पर दूसरे कमरे में अपने कब्जे में रखा. यह देख कर जैसे ही पत्नी सामने आई उसके सर पर जोरदार प्रहार कर घायल कर दिया. इसके बाद लगभग 2 घंटे तक पूरे घर में खोज खोज कर गहना, नगद, मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर अपराधी चलते बने. डकैती में लगभग 3 लाख रुपये के सामान सहित जेवरात ले गये. घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना में बंगाल के अपराधी शामिल है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Criminals committed robbery in the house on the strength of weapons in jamhsedpurjamshedpur policejamshedpur crimethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.