☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने चांदवारी में लगाया जन दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्या और किया कंबल वितरण 

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने चांदवारी में लगाया जन दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्या और किया कंबल वितरण 

चाईबासा (CHAIBASA) : विधायक दीपक बिरुवा ने मंगलवार सुबह सदर प्रखंड अंतर्गत चांदवारी जाकर वहां के जनसमस्याओं से अवगत हुए. स्थानीय लोगों ने विधायक जी से स्कूल पास चापाकल खराब होने की जानकारी दी. इस पर विधायक जी ने उसी दौरान फोन पर विभागीय अधिकारी को चापाकल मरम्मती कराने का निर्देश दिया. चांदवारी की महिलाओं ने विधायक से शिव मंदिर में सीढ़ी बनवाने का आग्रह किया. जिस पर विधायक दीपक बिरुवा सहमति जताते हुए जल्द ही सीढ़ी बनवा देने की बात कही. वहीं विधायक दीपक बिरुवा ने महाशिवरात्रि पूजा के लिए सहयोग राशि भी पूजा कमेटी को प्रदान किया. इसके बाद विधायक दीपक बिरुवा ने लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना और सर्वजन पेंशन योजना की जानकारी ली. कहा कि हर सुयोग्य लाभुकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए.

कंबल वितरण भी किया

इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से वृद्ध वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण भी किया गया. विधायक ने कहा जो भी जरूरतमंद को कंबल नहीं मिल पाया है, छूटे हुए जरूरतमंद को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा. इस दौरान जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, प्रधान गोप, सतीश बानरा, गुलाब सिंह पूर्ति, सोनू राम, कांडेराम पूर्ति, राजेश राम, अतीश राम आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट : संतोष कुमार, चाईबासा

Published at:14 Feb 2023 10:58 AM (IST)
Tags:ChaibasaLegislator Deepak Pidhipublic court in Chandwarilistened to the problems of the villagers and distributed blanketschaibasa newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.