✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

बोकारो : सड़क दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:05:39 PM

बोकारो (BOKARO) : बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत बगजोबरा निवासी राजेंद्र मांझी अपने चचेरे भाई मनोज मांझी के साथ उसकी पत्नी को पहुंचाने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ललपनिया गया था. पत्नी को पहुंचाकर वापस अपने घर बगजोबरा लौटने के क्रम में तेनुघाट डिग्री कॉलेज और तेनुघाट ओपी के बीच घुमावदार सड़क पर बोलेरो पिकअप वाहन से आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र मांझी और मनोज मांझी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही तेनुघाट ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेते हुए घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पहुंचाया.

स्थिति गंभीर

वहीं अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ शिवानी सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बताया कि राजेंद्र मांझी की स्थिति काफी गंभीर है. प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

रिपोर्ट :  संजय कुमार, गोमिया/ बोकारो

Tags:BokaroTwo seriously injured in road accidentBokarobokaro newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.