✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

बोकारो : विज्ञान प्रदर्शनी कर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, हुई सराहना

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:44:22 PM

बोकारो (BOKARO) : जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडलों का प्रदर्शन किया गया. विद्यालय में अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की. विज्ञान प्रदर्शनी में गोमिया बीडीओ कपिल कुमार एवं सीओ संदीप अनुराग टोपनो मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि विज्ञान के बिना विकास संभव नहीं है. विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है. जब ऐसे आयोजन में बच्चे भाग लेते हैं तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. कहा कि विज्ञान का क्षेत्र काफी व्यापक है. देश के तमाम युवा विज्ञान के क्षेत्र में खुद को साबित कर रहे हैं. विज्ञान क्षेत्र से जुड़े बच्चों के लिए यह आयोजन काफी सहायक साबित होगा. विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के द्वारा सोलर पैनल सिस्टम युक्त शौचालय, जलशोधन मापक यंत्र,मानव उत्सर्जन तंत्र,श्वसन तंत्र आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया गया.

रिपोर्ट : संजय कुमार,  गोमिया/बोकारो 

Tags:Children showed their talent by doing science exhibition in bokarobokaro policedc bokarojharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.