✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह में छात्रा से बाइक सवार अपराधियों ने छीना मोबाइल, लोगों ने पकड़कर की जमकर धुनाई

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:47:35 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह शहर के मेट्रोस गली में बाइक सवार अपराधियों ने ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा का फोन छीन कर फरार होने लगे. लेकिन, स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही गिरिडीह की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ कर नगर थाना ले गई.

ट्यूशन पढ़ने जा रही थी छात्रा

घटना गुरुवार की दोपहर को बतायी जा रही है, जहां छात्रा रोज की तरह गुरुवार को भी ट्यूशन पढ़ने मेट्रोस गली पहुंची थी. तभी एक बाइक पर दो अपराधी उधर से गुजरे और बात करते जा रही छात्रा का मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया. लेकिन इस दौरान स्थानीय युवकों ने धर धबोचा औऱ जमकर धुनाई की .  हालांकि स्थानीय युवकों की पिटाई से बचने के लिए दोनों बाइक सवार अपराधियों ने छात्रा की मोबाइल गली में कहीं फेंक दी थी. बचने के लिए उसने कई तरह के तर्क दिए औऱ झूठ बोला . लेकिन, सख्ती बरतने पर उसने मोबाइल कहां फेंका इसकी जानकारी दी . बाद में नगर थाना के एसआई पुलिस जवानों के साथ आए और पकड़कर थाने ले गयी.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:Bike riding criminalssnatched mobilefrom girl student in Giridihyouths caughtwhile absconding

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.