✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

सरायकेला: सड़क दुर्घटना में ANM घायल, टीकाकरण के लिए जाते समय स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 5:58:39 PM

सरायकेला : टाटा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) दुगनी में कार्यरत एएनएम सुषमा बती सिंकु गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना उस वक्त हुई जब वह सरकारी कर्तव्य का पालन करते हुए टीकाकरण के लिए जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे सुषमा बती सिंकु सरायकेला सीएचसी (CHC) सेंटर से वैक्सीन लेकर टीकाकरण के लिए बोडीग्राम जा रही थी. इसी दौरान टाटा की ओर से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी. जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गईं.

उनके सिर पर गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया.  जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और उनके सहकर्मियों में चिंता की लहर दौड़ गई है. अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद गंभीर रहती हैं और आज भी वैक्सीन लेकर फील्ड में ही निकल रही थी. बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया जा रहा है.

रिपोर्ट - बिरेन्द्र मंडल 

Tags:SARAIKELAKANDRA MUKHYA MARGSARAK DURGATHNAPHCDUGNIANMGHAYAL

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.