✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर : लूट की अंटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी का चेन और एक देसी कट्टा बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:52:54 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत सबुज कल्याण संघ के पास 25 दिसंबर को हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. पीड़ित ने टेल्को थाना में मामला दर्ज करवाया था. जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी भुईयां को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और लूटा गया चांदी का चेन बरामद किया है.

ऐसे दिया था घटना को अंजाम

जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रकाश अपने साथी के साथ सबुज कल्याण संघ के पास कार खड़ी कर बैठा था तभी उनके पास एक युवक आया और पता पूछने के बहाने कार का दरवाजा खोलवाया. इसी दौरान उसने हथियार निकालकर प्रकाश से लूट कर ली. प्रकाश जब मदद के लिए चिल्लाया तब अपराधी पास ही स्कूटी लेकर खड़े दो साथियों के साथ फरार हो गया. इधर पुलिस को सूचना मिली कि प्रकाश द्वारा घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का जिस तरह हुलिया बताया गया था उसी तरह के तीन युवक मिलेनियम पार्क के पास देखे गए है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख तीनों स्कूटी पर सवार होकर भागने लगे इसी बीच करन स्कूटी से गिर गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और चांदी की चेन बरामद की गई.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Tags:A rapist arrested for carrying out the robbery in jamshedpurjamshedpur newsjamshedpur policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.