✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

देवघर में 9 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, 14 मोबाइल और 15 फर्जी सिम बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:24:38 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका से 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 14 मोबाइल और 15 फर्जी सिम बरामद किए हैं. यह अपराधी लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का लालच देरक, बिजली बिल बकाया होने का मैसेज भेज कर और अन्य माध्यमों से ठगी किया करते हैं. आपराधियों द्वारा कुछ ही मिनंटो में लोगों के बैंक खाते से हजारों रूपए उड़ा लिया जाता था. ऐसे में देवघर पुलिस को लगातार साइबर ठगी के मामलों की शिकायत मिल रही थी. जिसके आधार पर कार्रवाई करते पुलिस ने साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. 

तीन का है आपराधिक इतिहास 

मामले की जानकारी देते हुए जिला एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है.  इन अपराधियों के भोली भाली बातों में फस कर उनसे ओटीपी, पैन और आधार का विवरण मांगा जाता था और बड़ी चालाकी से उनके बैंक से राशि हड़प ली जाती थी. इन अपराधियों द्वारा कई तरह के लालच भी दिए जाते है. जिस कारण भोली-भाली जनता ठगी के शिकार हो जाया करते है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से तीन आपस में सगे भाई हैं, जबकि तीन का आपराधिक इतिहास रहा है. इनमें से शक्ति यादव नामक अपराधी के ऊपर कई मामले भी दर्ज हैं. पूरी जानकारी देते हुए साइबर थाना के इंस्पेक्टर के एन सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ कर इनके अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है.

 धनबाद में हुई घटना

राय ढेला के एक उपभोक्ता साइबर ठगी के शिकार हुए. पीड़ित को बिजली बिल के भुगताल को लेकर कॉल आया था. कॉल कटते ही उसके बैंक से पैसे उड़ा लिए गए. जब इसकी जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि चेन्नई के सिम से ठगी की गई है. उपभोक्ता के नंबर पर कॉल करने वाला जामताड़ा में बैठा हुआ था. ठगा गया पैसा वह पहले नवादा में भेजा गया, फिर उसको गिरिडीह के बैंकों में भेजकर बटवारा की गई. जानकारी के अनुसार उपभोक्ता ने जब सिम का कैफ निकाला तो यह तमिलनाडु का मिला. लोकेशन ट्रैक किया तो जामताड़ा का पाया गया. इसके बाद ठगी के पैसे का ट्रांसफर अकाउंट की जांच की गई तो राशि बिहार के नवादा के बैंक में भेजा गया. वहां से फिर गिरिडीह के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ. गिरिडीह से फिर इस राशि को कई लोगों के अकाउंट में ट्रांसफर करा दिया गया. पुलिस की जांच में यह खुलासा हो रहा है कि साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं और इसमें कई दलाल शामिल हैं. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:9 vicious cyber criminals arrested in Deoghardeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.