☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गोदाम का ताला तोड़ कर 15 बकरियों की चोरी, जानिये कहां की है घटना

गोदाम का ताला तोड़ कर 15 बकरियों की चोरी, जानिये कहां की है घटना

धनबाद(DHANBAD): गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को कोयलांचल के लोग सड़क पर उतरे और अपना आक्रोश व्यक्त किया. कोयलांचल के मंदिर भी सुरक्षित नहीं है. इधर, जोडापोखर से बकरी चोरी की सूचना आई है. जेलगोडा के मीट दुकानदार अलीम कुरैशी की गोदाम का ताला तोड़कर सोमवार की रात 15 से अधिक बकरियां चोरी कर ली गई है. चोरी का यह मामला थाने में दर्ज किया गया है. 

चोरी गई बकरियों की कीमत लगभग डेढ़ लाख आंकी गई

चोरी की गई बकरियों की कीमत लगभग डेढ़ लाख आंकी गई है. मालिक के अनुसार, मंगलवार की सुबह गोदाम पहुंचे तो देखा ताला टूटा हुआ है. गिनती करने पर पता चला कि 15 बकरियां चोरी चली गई है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं कोयलांचल में खूब हो रही है.  घरों में चोरियां हो रही है, अपराध किए जा रहे हैं, भगवान के मंदिरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है. कहने के लिए तो रात दिन पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी घूमती है लेकिन अपराध पर कोई असर नहीं हो रहा है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Published at:27 Dec 2022 08:05 PM (IST)
Tags:15 goats stolenbreaking the lock of the godowndhanbad newsgoat theftjharkhand news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.