✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

Tips for healthy hair:यदि आपके बाल भी 40 उम्र से पहले हो गये है सफेद, तो करें ये तीन उपाय

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:25:19 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):वर्तमान समय में बहुत से लोग हेयर फूल की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं वहीं कई लोग बालों की सफेद होने से भी परेशान है. 40 की उम्र के बाद यदि आपके बाल सफेद होते हैं तो यह एक सामान्य बात होती है, लेकिन यदि कम उम्र में ही आपके बाल सफेद होने लगे तो इसके कई कारण हो सकते हैं, बाल सफेद होने की समस्या से 40 की कम उम्र के लोग भी जूझ रहे हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि वह कौन से तीन कारण है जिससे कम उम्र में ही आपके पास सफेद होने लगते हैं.  

इन वजहों से भी होते है बाल सफेद

 आपको बताएं कि बालों के पिगमेंट सेल्स के जरिए जब पर्याप्त मात्रा मेलेनिन का उत्पादन नहीं हो पता है तो इससे भी आपके बाल कम उम्र में सफेद होने लगते हैं, इसके पीछे आपका तनाव हार्मोनल परिवर्तन यहां तक की किसी तरह की स्किन डिजीज भी हो सकती है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी ऐसी वजह हैं जो आपके बालों को सफेद करती हैं.   

विटामिन्स की कमी:आपको बताएं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस तरीके से पोषक तत्वों की आवाश्यकता होती है, उसी तरह बालों के विकास के साथ उनका रंग बनाये रखने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है, यदि शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो इससे बाल सफेद होने लगते है.बालों के लिए मुख्य रुप से विटामिन और खनिज की जरुरत होती है, जिसमे विटामिन बी 12, लोहा, तांबा और जिंक शामिल है, शरीर में जब इसकी कमी होती है, तो हमारे बाल सफेद होने लगते है.   

हार्मोंस में बदलाव:शरीर में हार्मोनल चेंज की वजह से भी बाल सफेद होने लगते हैं, पर विशेष रूप से गर्भावस्था या पीरियड बाल के रंग को ज्याजा प्रभावित करते हैं. मुख्य रुप से एमएसएच और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन असंतुलन की वजह से हमारे बालों में सफेदी की समस्या आती है. 

तनाव:वहीं जब लोग लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो इसकी वजह से भी हमारे बाल सफेद होने लगते है, क्योंकि जब कोई तनाव में रहता है, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगता है. जो लंबे समय तक शरीर में कई समस्याओं के साथ बालों के रंग को सफेद कर देता है.    

Tags:Tips for healthy hairhealthy hairhealthy hair tipshair has turned whitehair graying problemhair graying problem newshair graying problem tipsthese three measureshelath tipslife style tips

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.