✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

कई बीमारियों के खतरे को कम करता सर्दियों में मिलनेवाला शकरकंद, फायदे जानने के बाद आप भी हर रोज करेंगे सेवन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:56:54 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):प्रकृति ने मानव जाति को हर मौसम के हिसाब से सब्जियां फल और कई तरह के फूलों को तोहफे के रूप में प्रदान किया है. सर्दी के दिन आते ही तरह-तरह के फल फूल और सब्जियां मिलने लगती हैं. जिसका सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ होते हैं. सर्दी में वैसे तो कई तरह की फल सब्जियां मिलती हैं लेकिन एक सब्जी ऐसी है जो आपके स्वास्थ्य के साथ सौंदर्य को भी फायदा पहुंचाती है.

सर्दियों में वरदान है शकरकंदी

ठंडे के दिनों में शकरकंदी ऐसी सब्जी है जो आपकी त्वचा से लेकर बीपी तक को कंट्रोल करने की क्षमता रखता है. अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो के नाम से जाना जाता है. जो खाने में एक तरफ स्वादिष्ट होता है तो वहीं दूसरी तरफ आपके स्वास्थ्य को भी कई तरह से लाभ पहुंचाचा है आज हम आपको इस आर्टिकल के जरीये शकरकंद के फायदे के बारे में जानकारी देंगे.

त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है ये सब्जी

आपको बतायें कि सर्दियों के दिनों में मिलनेवाली शकरकंदी में भरपुर मात्रा में आयरन कैल्शियम. विटामिन डी. पोटैशियम. विटामिन बी6. विटामिन सी.  विटामिन ई, विटामिन ए पाई जाती है. जिसको सर्दियो के दिन में खाने से आपका शरीर गर्म रहता है और आप सर्दी से बचे रहते हैं.वही ड्राई स्किन की समस्या से भी आपको निजात मिल जाता है.शकरकंद के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं आगे हम आपको बताने वाले हैं.

डाईजेस्ट सिस्टम ठीक होता है

आपको बतायें कि शकरकंद में हाई-फाईबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जिसको खाने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होती है यानि कि आपका पाचन तंत्र सही होता है और खाना पचने में आसानी होती है. एक्सपर्ट की माने तो सर्दियों के दिनों में अगर आप रोजाना एक से दो शकरकन्द खाते हैं तो आपके पेट में गैस एसिडिटी की समस्या दूर होती है.

ड्राई स्किन की परेशानी दूर होती है

सर्दीयों में त्वचा काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है, जिससे निजात पाने के लिए आप भी शकरकंद खा सकते हैं.आपको बताये कि इसमे विटामिन ए और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाई जाती है. जिसको खाने से ड्राई स्किन की समस्या से निजात मिल जाता है. वही इसमे पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके चेहरे पर आई झुर्रियों को भी गायब कर देता है.

बीपी के मरीजों के लिए वरदान है ये सब्जी

आपको बताये कि जिन लोगों को बीपी से जुडी समस्या है, वह भी शकरकंडी का सेवन कर सकते हैं. इसको खाने से दिल से जुडी समस्या से भी निजात मिलता है क्योंकि सर्दियों में पाये जाने वाले शकरकंद में हाई-फाईबर पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल का बीमारी का खतरा कम होता है.

आपको एनर्जेटिक रखती है पूरे दिन

वहीं शरीर में जब आयरन की कमी होती है तो आपका शरीर एनर्जेटिक फील नहीं करता और आप लो फील करने लगते हैं, लेकिन शकरकंद खाने से इसमे पाया जाने वाला आयरन आपके शरीर को एनर्जेटिक रखता है वही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.

Tags:tips and trickslife stylelife style newssweet potatotrending newshealthskin care tipsskin care

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.