✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

सर्दियों में बढ़ गए हैं जिद्दी डैंड्रफ, महंगे प्रोडक्टस की जगह अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा रिजल्ट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:37:18 AM

टीएनपी डेस्क: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में स्किन के साथ-साथ बालों की भी प्रॉब्लम्स शुरू हो जाएगी. रूखे और दोमुंहे होने के साथ-साथ बालों में डैंड्रफ हो जाता है. सर्दियों में बालों में डैंड्रफ होना आम है लेकिन दिक्कत तो तब बढ़ जाती है जब कुछ करने पर भी ये जिद्दी डैंड्रफ नहीं जाते. इसके कारण हेयर फॉल भी बढ़ जाता है. ऐसे में अक्सर डैंड्रफ और हेयर फॉल को ठीक करने के लिए लोग महंगे शैम्पू कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं. ये महंगे शैम्पू और कंडीशनर कुछ दिनों के लिए तो राहत पहुंचा देते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल करना बंद करते ही वापस से परेशानी शुरू हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी महंगे प्रोडक्टस का यूज कर रहे हैं और रिजल्ट बिल्कुल जीरो आ रहा है तो फिर आप इस आर्टिकल में बताएं घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो न केवल बालों का झड़ना रोकते हैं बल्कि डैंड्रफ जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं.

दही और एलोवेरा: एक कटोरी दही में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर एक घंटे तक रखें. फिर बाल धो लें.

नींबू और नारियल तेल: 2 चम्मच नारियल तेल में नींबू का रस बराबर मात्रा में डालकर अच्छे से मिला लें. इसे स्कैल्प पर कम से कम 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें फिर बाल धो लें.

नीम की पत्ती: नीम की पत्तियों को महीन पीसकर पेस्ट बना लें. इसे बालों में 10 से 15 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़ दें फिर नॉर्मल पानी से सिर धो लें.

प्याज: कच्चे प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें. इस रस को स्कैल्प पर एक घंटे तक लगा कर छोड़ दें. प्याज का रस हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं.

मेथी: रातभर मेथी के दानों को भिगोकर छोड़ दें. अगले दिन इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इसमें नींबू का रस मिला कर 30 मिनट तक के लिए स्कैल्प पर लगा कर छोड़ दें.

Tags:LifestyleDandruffhome Remedieshow to remove dandruffdandruff removaldandruff home remedies for dandruffdandruff home remedies in hindihow to get rid of dandruffcurd for dandrufffenugreek seedsmethi for dandruffneem for dandrufflemon for dandruffdandruff removal at homeoil for dandruffcoconut oil and lemon for dandruffbest home remedies for dandruffdandruff flakesdead skin on headजीवनशैलीडैंड्रफघरेलू उपचारडैंड्रफ कैसे दूर करेंडैंड्रफ हटानाडैंड्रफ के लिए घरेलू उपचारडैंड्रफ घरेलू उपचार हिंदी मेंडैंड्रफ से कैसे छुटकारा पाएंडैंड्रफ के लिए दहीमेथी के बीजडैंड्रफ के लिए मेथीडैंड्रफ के लिए नीमनींबू डैंड्रफ के लिएघर पर डैंड्रफ हटाने के लिएडैंड्रफ के लिए तेलनारियल तेल और नींबू डैंड्रफडैंड्रफ के लिए सर्वोत्तम घरेलू उपचारडैंड्रफ के गुच्छेसिर पर मृत त्वचा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.