✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

पीरियड्स में दर्द से मिलेगी राहत, रसोई में मौजूद ये 5 घरेलू उपाय बनेंगे नेचुरल पेन किलर

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:58:03 PM

TNP DESK: अक्सर पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में होने वाला दर्द कई महिलाओं के लिए असहनीय होता है. लेकिन हर बार दर्द करने पर पेन किलर लेना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में आपके किचेन में आसानी से उपलब्ध कुछ घरेलू उपाय प्राकृतिक रूप से दर्द से राहत दिला सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में और उन्हें उपयोग करने का सही तरीका.

अदरक और शहद की चाय

इससे बनाने की विधि

एक कप पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा को कद्दूकस करके उबालें ले, उबालने के बाद इसे एक कप में छान लें.इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं.इस चाय को दिन में दो से तीन बार पिए , आपको पेट दर्द से काफी राहत मिलेगा.

फायदे 

आपको बताए अदरक में मौजूद सूजन-रोधी गुण और शहद की प्राकृतिक मिठास मिलकर दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. जिससे हमें दर्द से राहत मिलता है.

तुलसी की चाय

बनाने की विधि 

तुलसी की चाय बनने के लिए कुछ तुलसी की पत्तियों को एक कप पानी में उबालें . उबालने के बाद इसे छानकर गर्मागर्म पिएं. इस आसान तरीके से आप पीट दर्द से राहत पा सकते है.

फायदे

जैसा कि हम सब जानते हैं तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम करके दर्द से राहत दिलाते हैं. मानो एक घूंट तुलसी वाली चाय और दर्द छूमंतर हो जाए. 

अजवाइन और गुड़ का काढ़ा

बनाने की विधि 

इस कार्ड को बनाने के लिए सबसे पहले आप दो चम्मच अजवाइन और एक छोटा टुकड़ा गुड़ को डेढ़ कप पानी में उबालें जब तक कि पानी आधा न हो जाए .फिर इसे छानकर काढ़ा की तरह पीए.

फायदे 

यह काढ़ा गैस, ब्लोटिंग और थकान को कम करता है, साथ ही ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाकर दर्द में राहत देता है. अगर आपको भी हर महीने दर्द झेला पड़ता है तो एक बार यह कथा जरूर ट्राई करें.

तेल से मालिश 

कैसे करें उपयोग

सबसे पहले तेल की कुछ बूंदों को हल्का गर्म करें और पेट के निचले हिस्से में धीरे-धीरे मालिश करें. ऐसा करने से आपको कुछ मिनट में असर दिखने लगेगा और काफी आराम महसूस होगा.

फायदे

 तेल को गरम करके मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता हैं और सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाते हैं, आपको सलाह की एक बार यह ट्राई करके जरूर देखें.

गर्म पानी की सिकाई

कैसे करें उपयोग

एक गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड को पेट के निचले हिस्से पर रखें, और सिकाई को 15-20 मिनट तक करें. गर्म पानी की सिकाई से बहुत जल्दी आपको दर्द से आराम मिलेगा.

फायदे 

गर्मी मांसपेशियों को आराम देती है और ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाकर दर्द को कम करती है.

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए ये घरेलू उपाय सरल और प्रभावी हैं. लेकिन अगर हर महीने आपको अधिक दर्द होता है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. 

Tags:Life StyleTODAY newsLife Style newsLife Style TipsRelief from pain during periods5 home remedies present in the kitchen will become natural painkillersPain during periods

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.