✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

रिलेशनशिप टिप्स: अगर आप गर्लफ्रेंड को करना चाहते हैं इम्प्रेस, तो करें ये पांच काम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:02:42 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सबके जीवन में एक ऐसे इंसान की जरुरत होती है जो दुनिया की भीड़ से अलग सिर्फ आपके लिए बना हो. जो सिर्फ आपसे प्यार करे, आपकी केयर करे. यदि आप शादीशुदा हैं तो कोई दिक्कत की बात नहीं है. आपकी लाईफ पार्टनर आपके लिये ये सारी चीजें करती होगी. लेकिन जो लोग सिंगल होते है. तो उनको एक ऐसी लड़की की तलाश होती है. जो लोयल, सच बोलनेवाली, केयर करनेवाली रहे. जिसके साथ आप अपना फ्यूचर प्लान कर सके. लेकिन ऐसी लड़की को पाने के लिए लड़कों में भी कुछ क्वालिटि का होना जरुरी है.

पहले जान लें ये बातें तब मिलेगी लाईफ पार्टनर

जब भी कोई लड़का किसी लड़की से मिलने जाता है. तो वो हमेशा असमंजस में डूबा रहता है कि आखिर वो लड़की उसमें पहली मुलाकात में ही कौन सी चीजें नोटिस करेगी. जिसको सोच-सोचकर लड़का परेशान रहता है. और कॉफिडेंस डाउन कर लेता है. और बात बनते-बनते बिगड़ जाती है. कई लड़कों को ये लगता है  कि लड़कियां अपने होनेवाले बॉयफ्रेंड या लाईफ पार्टनर में लुक्स, पैसे, गाड़ी, बॉडी या आपके फेस से इम्प्रेस होती हैं. लेकिन ये सच नहीं है.

इन 5 गुणों से लड़की होती है इंप्रेस

लड़कियां इन चीजों से बिल्कुल प्रभावित नहीं होती है. बल्कि वो सबसे पहले आपके अंदर बात करने के तरीके को देखती है. कि आखिर आप किस लहजे में किसी से भी बात करते है. आपका सेंस ऑफ ह्यूमर कैसा है. आपके अंदर कॉन्फिडेंट है कि नहीं आप कितने  मेच्योर हैं. इसके साथ ही आप इंटेलिजेंट हैं कि नहीं. और सबसे महत्वपूर्ण आप हंबल है कि नहीं है.

अधिकतर लड़कियों को जिम्मेदार, अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर है पसंद

ऐसी क्वालिटीज होती हैं जो लड़कियों को काफी पसंद आती हैं. अधिकतर लड़कियों को जिम्मेदार, अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले, कॉन्फिडेंट, इंटेलिजेंट, मेच्योर और हंबल लड़के पसंद आते हैं.

यदि दिमाग में ये बातें है तो तुरंत निकालिये

हम आपको कुछ ऐसी बातें बतायेंगे जिससे आपको अपनी लाईफ पार्टनर खोजने में आसानी होगी.लोगों के मन में एक झूठ बैठा हुआ है कि लड़कियां पैसों को ज्यादा महत्व देती है.जिसकी वजह से कई लड़के इसके सहारे लड़कियों को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं. और एक अच्छी पार्टनर खोजने मे फेल हो जाते है. तो चलिए आज उन गुणों के बारे में बताते है. जो एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड या लाईफ पार्टनर में तलाशती हैं.

way of talking: कोई भी लड़की अपने पार्टनर में सबसे पहले जो बात नोटिस करती है वो आपके बात करने का तरीका.आखिर आपके बात करने का तरीका क्या है. आप  किसी से कितने कूल अंदाज में प्यार से बात करते हैं. ये चीज किसी भी लड़की की पसंद होती हैं कि उसका पार्टनर उससे या किसी भी दूसरे लोगों से अच्छे से बात करे.

Sense of humor:कोई भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड या लाईफ पार्टनर के सामने एक बच्ची जैसा वर्तान करती है. और वो चाहती है कि इसका पार्टनर उसको ढ़ेर सारा प्यार करें, उसको हंसाये, उसकी नादानियों पर गुस्सा नहीं हो बल्कि उस पर हंसे. और साथ में वो भी ऐसी ही नादानियां करके उसका सपोर्ट करे. लेकिन यदि आपके अंदर सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं रहेगा. तो कैसे उसको हंसा पायेंगे.और उसके दिल में अपने लिए जगह बना पायेंगे.

Intelligent: कोई भी लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर इंटेलिजेंट रहे. ताकि वो जिंदगी के हर मोड पर उसका साथ देकर उसको खुश रख सके. और किसी भी मुसीबत में कभी नहीं फंसे. हर जगह उसकी इज्जत बढ़े.  

Mature: लड़कियां भले ही प्यार जताने के समय बच्चों जैसी हरकते करती हैं. लेकिन वो अपने लाईफ पार्टनर में मेच्योरिटी देखती है. क्योंकि जीवन के हर मोड़ पर मेच्योरिटी ही काम आती है.यदि हर समय आप बचपना दिखायेंगे. तो लड़की आपको कभी गंभीरता से नहीं लेगी. 

Humble:लड़कियों को अकडू और घमंडी लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते है.वो चाहती है कि उसका पार्टनर हंबल रहे.सबसे बिना किसी अकड़ और घमंड के झुककर बात करें. झुकने का मतलब ये है कि आप सबसे रिस्पेक्टफुली बात करें. किसी से चिल्लाकर बात नहीं करें. इसके साथ ही आप किसी भी महिला और लड़की को बराबर सम्मान दें.

Family:इसके साथ ही आपके रिश्ते आपके परिवार के साथ कैसे है. इससे भी लड़की को प्रभावित करती है. यदि आपके रिश्ते आपकी मां-बहन के साथ प्यार भरे है. तो लड़की आपके अंदर एक हसबैंड के रुप में भविष्य तलाशती है.

रिपोर्ट-प्रियंका कुमारी

Tags:If you are also looking for a girlfriendthen know what 5 things girls impress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.