✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

दांतों का पीलापन नहीं छोड़ रहा है पीछा, तो अपनाएं ये तीन तरीका, मोतियों जैसे चमक उठेंगे दांत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:03:19 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आपकी पर्सनेलिटी के विकास में आपके दांतो की काफी ज्यादा अहमियत होती है.जब आप मुस्कुराते हैं और आपके दांत स्वस्थ और सफेद होते हैं तो आपका व्यक्तित्व और निखरकर सामने आती है, लेकिन यदि आपके दांतों में कोई समस्या है, या परेशान है तो फिर आपकी पर्सनेलिटी डाउन हो जाती है, वही आपका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है आपकी मुस्कुराहट आपकी सुंदरता और चेहरे की रंगत आप की दांतों पर ही निर्भर करता है.

दांतों को भूलकर भी तेल और नमक से नहीं घिसना चाहिए

यदि आपके दांतों में कोई समस्या है या पिलापन है तो फिर जब आप मुस्कुराते हैं तो आपके चेहरे के रंग भी खराब हो जाती हैं. दांत में पीलेपन होने की वजह से आपको कई तरह की और परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जिससे दांतों का पिलापन कुछ ही मिनट में दूर हो जाएगा.कुछ लोग पुराने जमाने की तरकीब अपनाते हैं यानि नमक और तेल लेकर दांतों को रगड़ते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत माना जाता है.अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो दांतों को इससे काफी नुकसान होता है और ये डैमेज हो जाते हैं.

गुनगुने पानी में नमक डालकर करें कुल्ला

आपको बताये कि आपके दांतों में पीलेपन की सबसे बड़ी वजह बैक्टीरिया और फंगस है जब आप अपने दांतों को सही तरीके से साफ नहीं करते हैं, तो इसमे कैविटी की समस्या हो जाती है. अगर आपके दांतों में भी पिलापन हो गया है तो आप इसको गुनगुने पानी और नमक के साथ गरारा कर सकते है.इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिला दीजिये और इससे कुल्ला करें, इससे दांतो या मसूडों से आपको राहत मिलेगी.

ऑयल पुलिंग से पीलापन दूर हो सकता है

दांतों का पिलापन हटाने के लिए आप ऑयल पुलिंग भी कर सकते हैं, तो सबसे पहले आपको बताते हैं कि ऑयल पुलिंग होता क्या है.इसके लिए आप सरसो या नारियल का तेल लें, और बिना इसको अपने गले में जायें मुंह के चारों तरफ घुमायें, और जब लगे कि तेल मुंह के चारों चरफ घुम चुका है, तो इसको मुंह से बाहर निकाल दें.इससे दांतों में छुपे बैक्ट्रियां मुंह से बाहर निकल जायेंगे.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड केमिकल का इस्तेमाल

आप दांतों के इलाज के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड केमिकल का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें दांतो पर घिसना होता है, यह एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है इसके दांतों के अंदर के सारे बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते है,इन सब को अपनाने से पहले आपको एक बार डेनटिस्ट के पास जरुर जाना चाहिए.

Tags:teethyellowness of teethdental tipsoral health tipshealthhealth tipstips and tricksdental health

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.