✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

क्या आप भी बाथरुम में करते हैं फोन का इस्तेमाल, तो हो जायें सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:29:26 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल फोन सभी के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है. बिना फोन के लोग अपनी जिंदगी इमेजिन भी नहीं कर सकते हैं. यदि बात करे फोन यूज करने का तो लोग अलग-अलग तरीके से फोन का इस्तेमाल करते हैं. बहुत से लोग बाथरूम में रिलैक्स महसूस करते हैं. जिसकी वजह से वो फोन में वीडियो देखना है या फिर गाने सुनना इंजॉय करते हैं. वो सोचते हैं कि बाथरूम में बैठना उनका टाइम वेस्ट है, इसलिए उसका सदुपयोग करने के लिए वह फोन लेकर जाते है.

यदि आप भी बाथरुम में करते है फोन का इस्तेमाल

क्या आपको पता है कि बाथरूम में फोन का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है, तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि ये कितना हार्मफुल है.आपको बताये कि बाथरूम में फोन इस्तेमाल करना बहुत ही खतरनाक है. क्योंकि जब आप बाथरूम में फोन यूज करते हैं, तो आपको बहुत सी स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है.

हो जायें सावधान

यदि एक्सपट्र्स की माने तो बाथरूम में बैठकर फोन इस्तेमाल करने से बवासीर होने का खतरा बढ़ जाता है. किसी भी घर में बाथरूम को सही जगह नहीं माना जाता है, क्योंकि यहां बैक्टीरिया हमेशा मौजूद रहते हैं, जब भी आप फोन को बाथरूम में लेकर जाते हैं, तो बाथरूम में उपस्थित बैक्टीरिया आपके फोन में चिपक जाते हैं. और जब आप बाथरुम से निकलते हैं और घर में घुसते हैं तो वहीं बैक्टीरिया आपके शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं, जिसकी वजह से आपको कई तरह की बीमारियां होने लगती है.

आज ही छोड़े आदत

इसलिए जरूरी है कि आप बाथरूम में फोन लेकर ना जाएं. इससे बवासीर का खतरा तो काम होता ही है, साथ ही बैक्टीरिया के जोखिम से भी आप बच सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके घर में वेस्टर्न टॉयलेट है, तो सीट पर बैठे समय पैरों के नीचे एक स्टॉल लगा ले, इससे आपकी सिटिंग पोजिशन ठीक होगी.

Tags:using the phone in the bathroomUsing phone in bathroom is dangerousUsing phone in bathroom causes pilesShould I use my phone in the bathroom or not?use of phone in bathroomPiles occurUsing phone in bathroom causes these diseaseshealth newslife style news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.