✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

Beauty Tips: महंगे कॉस्मेटिक्स की जगह इस्तेमाल करें ये तेल, झुर्रियों व एक्ने से मिलेगा छुटकारा, स्किन भी होगी ग्लोइंग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:37:29 AM

टीएनपी डेस्क: ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाने के लिए महिलायें क्या कुछ न करती. महंगे कॉस्मेटिक्स प्रोडक्टस (Cosmetics Products) से लेकर पार्लर के महंगे महंगे ट्रीटमेंट्स तक करवाती हैं. लेकिन इन महंगे कॉस्मेटिक्स प्रोडक्टस और पार्लर ट्रीटमेंट्स से मिलने वाला ग्लो कुछ दिनों में ही चला जाता है. कभी कभी तो ये महंगे प्रोडक्टस चेहरे पर ग्लो लाने की जगह चेहरे की रंगत ही छीन लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहती हैं तो आप इन महंगे कॉस्मेटिक्स की जगह घर पर रखे नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. इस आर्टिकल में जाने नारियल तेल लगाने के क्या फायदे होते हैं. 

नारियल तेल में होते हैं ये गुण 

भारत में नारियल तेल का इस्तेमाल ज्यादातर बालाओं के लिए किया जाता है. लेकिन दक्षिण भारत में इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में भी किया जाता है. नारियल तेल को बहुत ही गुणकारी माना जाता है. आप खाना बनाने और बालों में लगाने के अलावा इस तेल का इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी कर सकते हैं. इस तेल में फैटी एसिड (Fatty Acid), एंटीबैक्टीरियल (Anti Bacterial) और विटामिन ई (Vitamin E) जैसे गुण होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. ऐसे में इसे चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे और कई सारी स्किन प्रॉब्लेम्स से निजात पाया जा सकता है.

नारियल तेल के फायदे (Benefits of Coconut Oil) 

स्किन मॉइस्चराइज़र: नारियल का तेल स्किन मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है. अगर आपकी स्किन ड्राइ है तो आपको नारियल का तेल जरूर ट्राई करना चाहिए. रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे पर हल्का सा नारियल तेल लगा कर मसाज करें और रात भर तेल चेहरे पर ही लगा छोड़ दें. इससे आपकी स्किन के सेल्स रिपेयर होगी और चेहरा भी मॉइस्चराइज होगा.

दाग धब्बे करता है दूर: चेहरे पर हुए दाग धब्बों को हटाने के लिए भी नारियल का तेल काफी असरदार है. अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हो गए हैं तो आप हर रात सोने से पहले तेल से चेहरे पर मसाज करें. नारियल तेल के इस्तेमाल से आपको दाग धब्बों से जल्द छुटकारा मिलेगा.

ग्लोइंग स्किन: अगर आप निखरी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आप रात में नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर उंगलियों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें. नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाती है.

झुर्रियां व एक्ने होंगे दूर: नारियल तेल में एंटीएजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. नारियल तेल के ये गुण चेहरे से झुर्रियां और एक्ने को कम करते हैं. रात में चेहरे पर नारियल तेल लगाने से झुर्रियों  व एक्ने से आपको छुटकारा मिलेगा. झुर्रियों के लिए आप नारियल तेल में चुटकीभर हल्दी मिला कर पेस्ट की तरह अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. 15-20 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिलेगी.

नारियल तेल का नुकसान

हालांकि, हर अच्छी चीज के नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में नारियल तेल लगाने के अनगिनत फायदे तो होते हैं लेकिन इससे नुकसान भी हो सकते हैं. जैसे की अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आपको नारियल तेल चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए. क्योंकि, नारियल तेल आपकी स्किन को और ऑइली कर देगा. साथ ही हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है, ऐसे में इस तेल के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, वरना पिंपल्स और एलर्जी हो सकती है.  

 

Tags:coconut oilcoconut oil for skincoconut oil benefitsbenefits of coconut oilcoconut oil for hairhealth benefits of coconut oiluses of coconut oilcoconut oil health benefitscoconut oil usesbenefits of eating coconut oilcoconut oil for faceuses for coconut oilcoconut oil for acneamazing benefits of coconut oilbenefits and uses of coconut oilcoconut oil benefits for healthbest health benefits of coconut oilcoconut oil for hair growthनारियल तेलत्वचा के लिए नारियल तेलनारियल तेल के फायदेबालों के लिए नारियल तेलनारियल तेल के स्वास्थ्य लाभनारियल तेल के उपयोगनारियल तेल खाने के फायदेनारियल तेल चेहरे के लिएमुंहासों के लिए नारियल तेलनारियल तेल के अद्भुत फायदेनारियल तेल के फायदे और उपयोगस्वास्थ्य के लिए नारियल तेल के फायदेनारियल तेल के सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभबालों के विकास के लिए नारियल तेल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.