✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

क्या आप भी हैं बालों के टूटने-झड़ने से हैं परेशान तो भूलकर भी न करें ये गलती

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:12:26 PM

टीएनपी डेस्क : सदियों से बालों के हर प्रॉब्लम के लिए हमारी दादी नानी एक ही सॉल्यूशन देती आई हैं, और वो है हेयर ऑयल. हेयर ऑयल से बालों को कई फायदे होते हैं. तेल हमारे बालों को पोषण देने के साथ साथ स्ट्रॉन्ग भी बनाते हैं. लेकिन खराब खानपान, केमिकल्स वाले शैंपू और बाहर का प्रदूषित वातावरण हमारे बालों को खराब कर रहा है. जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ रही है. ज्यादा बाल टूटने के साथ साथ बालों के ग्रोथ पर भी असर पड़ रहा है. ऐसे में तेल की कमी के कारण बाल बेजान हो जाते हैं और उनकी चमक खोने लगती है. लेकिन बालों में अगर सही तरीके से तेल न लगाया जाए तो भी आपके बालों को कई प्रॉब्लम्स हो सकती है. जैसे कि हम रात में बालों में तेल लगा कर सो जाते हैं, और सुबह शैंपू करते हैं. लेकिन हम इस बात से अनजान रहते हैं की रात में तेल लगाना हमारे बालों के लिए कितना हानिकारक हो सकता है.

बालों में जमने लगती है गंदगी

कई लोग रात में बालों में तेल लगाकर अक्सर सो जाते हैं. तेल बालों में चमक लाने के साथ साथ बालों के ग्रोथ को भी बढ़ाते हैं. लेकिन रात में बालों में तेल लगाकर छोड़ देना आपके स्कैल्प के लिए मुसीबत बन सकता है. चिपचिपा होने के साथ साथ आपके स्कैल्प पर गंदगी व दाने की समस्या भी हो सकती है. जिससे खुजली जैसी समस्या होने लगती है. इसलिए रात में बालों में तेल लगा कर न छोड़ें.  

डैंड्रफ की समस्या

रात भर बालों में तेल लगे रहने के कारण स्कैल्प में जमी गंदगी डैंड्रफ का कारण भी बन सकती है. डैंड्रफ होने से आप इचिंग(खुजली) की समस्या से परेशान भी सो सकते हैं. अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या पहले से है तो ऐसे में रात में बालों में तेल लगाने से बचें. हो सके तो शैम्पू करने से एक घंटे पहले बालों में तेल लगाएं.

हेयर फॉल की समस्या

बालों में रात भर तेल रहने से आपका स्कैल्प भी ऑइली हो जाता है. दरअसल, हमारे स्कैल्प में पहले से ही नैचुरल ऑइल रहता है, ऐसे में 12 घंटे से ज्यादा बालों में तेल रहने से वह स्कैल्प के नैचुरल ऑइल से मिक्स हो कर स्कैल्प को चिपचिपा कर देता है जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए रात में बालों में ऑइलिंग करने की जगह आप सुबह शैम्पू करने से एक घंटे पहले आप तेल लगा सकते हैं. इससे आपके स्कैल्प चिपचिपा भी नहीं होगा और आपके बालों की चमक भी बनी रहेगी. आप हेयर मास्क का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं.  

Tags:hair losshair fallhow to stop hair losshairhair fall remedieshair loss treatmenthair fall treatmenthair growthstop hair fallhair loss curehair fall solutionhow to stop hair fallhair fall tipshair transplanthair fall controlhair loss treatment for womenhair loss womenhow to prevent hair fallbest hair fall treatmenthair fall treatment at homehair loss menhair regrowthmale pattern hair losshair carehair loss causeshair oilrosemary oil for hair growthhair oil massagehair oilingbest oil for hairhair oil for hair growthbest hair oilhow to oil hair properlyhair oiling tipsrosemary oil for hair lossamla hair oilhair growth oilhair oilshair growth oil for fast hair growthhair oiling for hair growthhair growth tipscastor oil for hairhair oiling and combingextreme hair growth oilhow to oil your hairबाल तेलबाल विकासबालों के विकास के लिए मेंहदी का तेलबालों की तेल मालिशबालों में तेल लगानाबालों के लिए सबसे अच्छा तेलबालों के विकास के लिए बाल तेलसबसे अच्छा बाल तेलबालों में ठीक से तेल कैसे लगाएंबालों में तेल लगाने के टिप्सबालों की देखभालमेंहदी का तेल बालों का झड़नाआँवला बाल तेलबालबाल बढ़ाने का तेलबाल तेलतेजी से बाल बढ़ाने के लिए बाल बढ़ाने का तेलबाल बढ़ाने के लिए तेल लगानाबाल बढ़ाने के उपायबालों के लिए अरंडी का तेलबालों में तेल लगाना और कंघी करनाअत्यधिक बाल बढ़ाने का तेलकैसे अपने बालों में तेल लगानाबालों का झड़नाबाल झड़नाबाल झड़नाबाल झड़ना कैसे रोकेंबाल झड़ने के उपायबाल झड़ने का इलाजबाल बढ़ानाबाल झड़ना रोकेंबाल झड़ना समाधानबाल झड़ने के उपायहेयर ट्रांसप्लांटबालों के झड़ने पर नियंत्रणमहिलाओं के लिए बालों के झड़ने का उपचारमहिलाओं के बालों के झड़नेबालों के झड़ने को कैसे रोकेंबालों के झड़ने का सबसे अच्छा इलाजघर पर बालों के झड़ने का इलाजपुरुषों में बालों के झड़ने का इलाजपुरुष पैटर्न में बालों के झड़नेबालों के झड़ने के कारण

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.